संवाददाता/सत्या न्यूज इंडिया, आज हमारे समाज के प्रत्येक वर्ग में कर्तव्य परायणता एवं कर्तव्यनिष्ठा का अभाव पाया जाता है, जिसका परिणाम आने वाले समय में बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न कर सकता है, लोगों की सोच बहुत ही विचित्र और अजीबो-गरीब होतीं जा रहीं हैं लोगों में न तो कोई सहयोग की भावना रह गयी है और न ही इंसानियत की भावनाएं, आखिरकार इस विचारधारा को कैसे बदला जाये ताकि लोगों के कार्यों को देखने से ही पता लगाया जा सके कि अभी भी कुछ अच्छा हो सकता है |क्या हम अपनी अच्छी सोच के माध्यम से समाज में बदलाव ला सकते हैं, तो उत्तर है, हा, हम अपनी अच्छी सोच द्वारा अच्छे कार्यों को करके समाज में एक अच्छा संदेश पहुँचाया जा सकता है |
Related Articles
Check Also
Close