भदोही की संस्था द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी
स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी
संवाददाता/सत्या न्यूज इंडिया, दिनांक-25-09-2026,दिन-शुक्रवार को सरस्वती शिक्षा निकेतन-chilh,mirzapur में भदोही की संस्था स्व. शीतला प्रसाद मेमोरियल समिति (एल.यस.पी. यम. समिति)-भदोही, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित महिला स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी संस्था के सचिव-दिनेश कुमार,एवं डॉ. मधु शर्मा द्वारा दी गई |संस्था के सचिव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की जानकारी देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री uddym योजना के अन्तर्गत लोन लेकर कोई भी स्वरोजगार कर सकते हैं |और संस्था द्वारा महिलाओं को माला बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया और जो महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर लीं, उनको कार्य भी दिया गया और संस्था के सचिव द्वारा समय-समय पर स्वरोजगार (साबुन बनाने, अगरबत्ती बनाने, सिलाई-कढ़ाई,Led बल्ब) आदि योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है |



